{"_id":"6161e54e8ebc3e9fb414a75c","slug":"district-panchayat-member-husband-was-attacked-for-not-paying-extortion-muzaffarnagar-news-mrt559979890","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर हुआ था जिला पंचायत सदस्य पति पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर हुआ था जिला पंचायत सदस्य पति पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी न देने पर हुआ था जिला पंचायत सदस्य पति पर हमला
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर शुक्रवार देर रात जिला पंचायत के वार्ड-41 की महिला सदस्य जरीन के शौहर शाहनवाज पर हुआ हमला चुनावी रंजिश के साथ ही रंगदारी न देने पर किया गया था। महिला जिला पंचायत सदस्या ने हिस्ट्रीशीटर अजित मखियाली समेत आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला पंचायत के वार्ड-41 से महिला सदस्य जरीन के पति शाहनवाज पर शुक्रवार देर रात भोपा रोड स्थित एक फैक्टरी के बाहर कातिलाना हमला किया गया था। इसमें शाहनवाज के हाथ और सिर में गंभीर चोटें लगीं थीं। मामले में जिला पंचायत सदस्या जरीन ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने जिला पंचायत चुनाव में गांव की ही नरेश देवी को हराया था। तभी से नरेश देवी का हिस्ट्रीशीटर बेटा अजित और उसके भाई अमित व सुमित उनसे रंजिश रखते हुए उसके पति शाहनवाज को हत्या की धमकियां देते आ रहे हैं। आरोप है कि इसी के चलते आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व स्क्रैप का गोदाम करने वाले शाहनवाज से 25 हजार की रंगदारी मांगते हुए रुपये न देने पर हत्या की धमकी दी थी।
आरोप है कि रंगदारी न देने पर हिस्ट्रीशीटर अजित, उसके भाई सुमित व अमित अपने साथियों गौतम, पूर्व प्रधान संदीप उर्फ फूसू, सब्बू, आशु व परवेज के साथ ही एक अज्ञात के साथ शनिवार रात शाहनवाज के गोदाम पर पहुंचे। वहां सभी हमलावरों ने शाहनवाज पर सरिये, धारदार हथियार, लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने शाहनवाज की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली भी चलाई, लेकिन वह मिस हो जाने से उसकी जान बच गई। इस पर आरोपी भविष्य में हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर हालत में शाहनवाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी को गठित की टीम
सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि जिला पंचायत सदस्या जरीन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।