{"_id":"5ece9f6f8ebc3e907713d651","slug":"district-magistrate-laid-emphasis-on-cleanliness-muzaffarnagar-news-mrt483635618","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने स्वच्छता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने स्वच्छता पर दिया जोर
विज्ञापन
रामपुर क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करती डीएम सेल्वा कुमारी जे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने स्वच्छता पर दिया जोर
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने गुरू बिरजानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। स्वच्छता और पीने के पानी पर जोर दिया। ग्राम बढेड़ी में श्रमिकों द्वारा मनरेगा के अंतर्गत तालाब खुदाई के कार्य को भ्री देखा।
बढ़ेडी में 45 श्रमिक कार्य करते पाए गए। मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों को मांग के आधार पर नए जॉबकार्ड बनाकर कार्य भी उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम ने तालाब के निकट पौधरोपण भी किया। बढ़ेडी में संचालित नवज्योति स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि नवज्योति स्वयं सहायता समूह की 10 सदस्या हैं। समूह के सदस्यों ने बताया गया कि उनके द्वारा मास्क बनाए जा रहे हैं। सदस्यों के साथ संवाद कर सदस्यों को अधिक से अधिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उत्पाद की ब्रिकी कराने का भी आश्वासन दिया गया, जिससे की स्वयं सहायता समूह अर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके। रामपुर के गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन, पानी उनके रहने आदि की व्यवस्थाओं को देखा। पीडी डीआरडीए जय सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।