फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Magistrate constituted inquiry committee

अधिवक्ताओं व तहसीलदार प्रकरण डीएम के दरबार पहुंचा

Sat, 19 Oct 2019 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate constituted inquiry committee
जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित की
विज्ञापन

जानसठ। बार संघ के अधिवक्ताओं के साथ तहसीलदार द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार का मामला डीएम के दरबार में पहुंचा। डीएम ने इस मामले की जांच कराने के लिए जांच कमेटी गठित कर दी है। बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने व तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा।

अधिवक्ताओं के साथ तहसीलदार अमित कुमार द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बार संघ अध्यक्ष प्रदीप गर्ग व सचिव ज्ञानचंद सैनी के नेतृत्व में डीएम कुमारी सेल्वा जे से मिला। अधिवक्ताओं ने तहसील में कर्मचारियों द्वारा अवैधानिक रूप से दबाव बनाकर की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ सहित ग्यारह सूत्रीय शिकायत पत्र डीएम को दिया। डीएम ने जांच कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के नेतृत्व में कमेटी गठित की। बार संघ अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि तहसीलदार की जांच होने तक उनके न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। डीएम से मिलने वालों में दीपेश गुप्ता, अरुण गर्ग, अचल गोयल, हसीन हैदर जैदी, प्रद्युम्न भेंटवाल आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed