फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Hospital's biochemistry machine out of order; patients in distress.

Muzaffarnagar News: जिला चिकित्सालय की बायोकेमेस्ट्री मशीन खराब, मरीज हलकान

Wed, 07 Oct 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
District Hospital's biochemistry machine out of order; patients in distress.
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय की बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब होने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सामान्य सीबीसी, हीमोग्लोबिन और डेंगू-मलेरिया सहित गंभीर बीमारियों की भी जांच नहीं हो पा रही। हालात की गंभीरता समझते हुए भर्ती मरीजों की जांच की सुविधा जिला महिला चिकित्सालय में की गई है। ओपीडी पर पहुंच रहे मरीजों को सामान्य सहित शुगर, कोलेस्ट्रॉल, लिवर फंक्शन और किडनी फंक्शन जैसी जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी लैब की ओर दौड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में मरीजों को सुविधा देने के लिए करीब दो वर्ष पहले आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन स्थापित की गई थी। मशीन स्थापित होने के बाद 100 से अधिक बीमारियों की निशुल्क जांच संभव हो पा रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निशुल्क जांच काफी बड़ा सहारा बनती है लेकिन पिछले चार दिनों से मशीन खराब होने के कारण जांच का संकट गहरा गया।
विज्ञापन


-सीटी स्कैन हो गया, केएफटी नहीं हो पाया
सरवट चौक निवासी खुर्शीद अनवर ने बताया कि कई दिनों से इन्फेक्शन चल रहा है। किडनी में दर्द भी है। चिकित्सक की ओर से किडनी फंक्शन सहित कई सामान्य जांच भी लिखी गई थीं लेकिन लैब बंद होने के कारण नहीं हो पाईं। हालांकि उसके बाद सीटी स्कैन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-निजी पैथोलॉजी लैब में करानी पड़ेगी जांच

रामपुरी के संजय ने बताया कि कई दिन से बुखार है। सिर में दर्द और उल्टी की शिकायत रहती है। कमरा नंबर एक के चिकित्सक ने जांच लिखी थी लेकिन जिला चिकित्सालय में जांच नहीं हो पाई। अब निजी पैथोलॉजी लैब में ही जांच करानी पड़ेगी।

-जांच के लिए कर लूंगा दो दिन का इंतजार

अय्यूब ने बताया कि वह वर्षों से जिला चिकित्सालय में ही उपचार कराता है लेकिन परामर्श के बाद लिखी गई जांच नहीं हो पा रहीं। इससे समस्या खड़ी हो गई है। एक-दो दिन और इंतजार करूंगा। अन्यथा निजी लैब में ही जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


-अर्थिंग के कारण काम नहीं कर रही मशीन

जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संजय वर्मा का कहना है कि बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन अर्थिंग कर रही हैं। फॉल्ट ढूंढने के लिए विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। फिलहाल जांच नहीं हो पा रही। एक-दो दिन में मशीन की मरम्मत के बाद समस्या का हल हो जाएगा। बावजूद गंभीर मामलों में महिला चिकित्सालय में कुछ जांच कराई जा रही हैं। स्टाफ के लोग उधर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed