फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distribution of Prasad on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर प्रसाद का वितरण

Thu, 16 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Distribution of Prasad on Makar Sankranti
मंकर संक्राति पर्व पर खिचडी का प्रसाद वितरित करते भारत विकास परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मकर संक्रांति पर प्रसाद का वितरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति के पर्व पर शहर में विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया। नवीन मंडी स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मकर संक्रांति पर्व पर नवीन मंडी स्थल के शिव मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरित हुआ। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी सहित सभी व्यापारी मौजूद रहे। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पंडित जयभगवान शर्मा, व्यापारी नेता सुनील ग्रोवर, हरीश अहलावत, नितिन मलिक, संजय गर्ग, नरेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, जितेंद्र कुच्छल, अमित गुप्ता, नरेंद्र पवार विशाल गर्ग अरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। भारतीय विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला आबकारी में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। विजय कश्यप, अजय बाठला, नितिन भारद्वाज, राधेश्याम, किशनलाल कश्यप, सोनू वर्मा, उमेश शर्मा, नवीन कश्यप आदि मौजूद रहे। आचार्य कुल ने नगर शिक्षा अधिकारी के सहयोग से तुलसी पार्क में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल, होतीलाल शर्मा, गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, लोकेश चंद्रा, देवराज पंवार, राजवीर सिंह, अर्चना गोयल, पुष्पा रानी आदि का सहयोग रहा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नई मंडी में मीठे चावल व कंबल वितरण किया गया। संजय मित्तल, राजेंद्र काठी, इंदरसेन बिंदल, दिनेश बंसल, मुदित जैन, जयपाल शर्मा , नीरज बंसल, डॉ पुनीत सिंगल, मनोज शर्मा, सुभाष मित्तल, सुशील सतीश आदि मौजूद रहे। उधर, चौधरी चरणसिंह मार्केट, शिव मूर्ति, तुलसी पार्क, सदर बाजार, झांसी रानी चौक आदि स्थानों पर भी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed