{"_id":"5ff74b488ebc3e2e7841a1ba","slug":"distributed-jacket-to-prison-inmates-muzaffarnagar-news-mrt5194017122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार के बंदियों को जैकेट वितरित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार के बंदियों को जैकेट वितरित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार के बंदियों को जैकेट वितरित की
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियोें को जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की ओर से जैकेट वितरित किया गया।
दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बहलना के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री राजकुमार जैन, सनत जैन की ओर से जिला कारागार के बंदियों को 204 जैकेट वितरित की गई। राजेश जैन ने कहा कि असहाय बंदियों की इस प्रकार की मदद करना वास्तव में बहुत ही अच्छा कार्य है। यह सेवा सर्वोपरि है। एक-दूसरे के काम आना एवं मदद करना यह सबसे बड़ा कार्य है। सामाजिक कार्य इसी सुदृढ़ पर बुनियाद पर टिका है कि हम सदैव एक-दूसरे की सहायता के लिये सदैव तत्पर रहें। राजकुमार जैन ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर कराए जाते रहने चाहिए। इससे जरूरतमंदों की मदद होती है। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने कहा कि जिला कारागार में निरुद्ध गरीब बंदियों के लिए ठंड में बचाव को सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक बुद्धिजीवियों द्वारा समय-समय पर मदद की जाती रही है। इससे बंदियों को काफी मदद मिल जाती है। ऐसी संस्थाओं एवं सामाजिक बुद्धिजीवियों का सहयोग वास्तव में सराहनीय है। डॉ चंद्रगुप्त, जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत आदि उपस्थित रहे।