मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में निशुल्क टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। बीटेक, एमबीए, एमसीए, पॉलिटेक्निक और डी-फार्मा के अंतिम वर्ष में के छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे।
मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. गिरेंद्र गौतम, डॉ. निशांत राठी, डॉ. ओमवीर चौधरी, साक्षी श्रीवास्तव और डॉ. विनीत कुमार ने वितरण किया। संस्था चेयरमैन ने कहा कि लाभार्थी योजना से मिले टैबलेट और स्मार्टफोन का सदुपयोग शिक्षा के लिए करें। प्रत्येक क्षेत्र में आधुनिकीकरण बहुत तेजी से हो रहा है। शिक्षा प्रदान करने के तरीके भी समय के साथ आधुनिक होते जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार सैनी, आशीष कुमार, कनुप्रिया, डॉ. मोहित शर्मा, रोहताश, डॉ. आलोक जैन, अर्जुन सिंह, पवन कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अशफाक अली, राजीव रावल, श्रुति मित्तल, साक्षी, गौरव, मोहित, अमल, रवि और टिंकू मौजूद रहे।