फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   distribute ration or don't distribute, i want money every month

राशन बांटो या मत बांटो, मुझे हर महीने चाहिए रुपये

Fri, 16 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
distribute ration or don't distribute, i want money every month
राशन बांटो या मत बांटो, मुझे हर महीने रुपये चाहिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राशन वितरण की एवज में रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि जानसठ के एआरओ विकास कुमार ऑडियो में कह रहे हैं कि हर महीने समय पर पैसा चाहिए, जो निर्धारित पैसा नहीं देगा मुकदमे और जेल के लिए तैयार रहे। राशन बांटो या न बांटो विभाग का पैसा समय पर पहुंचना चाहिए। डीलरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामल की शिकायत की है।
राशन डीलरों का दावा है कि वायरल हुई ऑडियो में जानसठ के पूर्ति विभाग के एआरओ कह रहे हैं कि राशन डीलर को किसी प्रधान की शिकायत से डरने की जरूरत नहीं है। जो भी शिकायत होगी उसकी जांच हम करेंगे। हमारा पैसा हर महीने समय पर ऑफिस में संदीप को जमा कराते रहो। एक राशन डीलर ने जब यह कहा कि मेरा तो कमीशन ही कुल 7700 बैठ रहा है, ऐसे में ऑफिस में 4800 रुपये कहां से दें। इस पर एआरओ कहते हैं कि राशन बांटो या न बांटो ऑफिस का पैसा समय पर पहुंचना चाहिए। जो पैसा समय पर जमा नहीं कराएगा, वह कार्रवाई को तैयार रहे। गाड़ी का जो पुर्जा खराब हो जाता है, उसे निकाल कर बाहर कर दिया जाता है। कुछ लोग मेरी शिकायत करते हैं, उसकी जांच भी मैं ही करूंगा। शिकायत तो 2007 से झेल रहा हूं। सिस्टम की पूरी कड़ी है, इससे जुड़ जाओ जो नहीं जुड़ेगा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजा ऑडियो, लगाई न्याय की गुहार
जानसठ के एआरओ विकास सिंह की कई राशन विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री को शिकायत के साथ ऑडियो भेजी है। राशन विक्रेताओं ने बताया कि अब तक पैसे नहीं देने पर आठ राशन विक्रेताओं पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। राशन नहीं बांटेंगे तो जनता हंगामा करेगी और बांटेंगे तो अफसर जेल भेजेंगे। राशन बांटकर अफसरों का हर महीने कहां से देंगे। बताया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र में सस्ते गल्ले का जो दुकानदार तय की गई निर्धारित राशि नहीं देता उसकी योजनाबद्ध तरीके से शिकायत कराई जाती है। उस शिकायत के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया जाता है। अब तक राशन विक्रेता हर्षदीप मीरापुर, उषा देवी, प्रेमवती, सिकंदरपुर, संदीप मांडला, गुलिस्तां निजामपुर, राजकुमार ढासरी, सुरेश रहकडा, आदेश चौहान दाहौड़ पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी जानकारी में नहीं है : विकास
जानसठ के एआरओ विकास सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के यहां क्या शिकायत हुई, मेरी जानकारी में नहीं है। कौन सी ऑडियो वायरल हुई इसका भी मुझे पता नहीं है। मैने किसी से गलत तरीके से रुपयों की मांग नहीं की है।

मामले की कराएंगे जांच : राघवेंद्र सिंह
जिला आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इस मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed