फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distribute face masks to students

छात्र-छात्राओं को फेस मास्क बांटे

Wed, 02 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Distribute face masks to students
छात्र-छात्राओं को फेस मास्क बांटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आरंभ हुई। परीक्षा देने पहुंचे छात्र व छात्राओं को मास्क दिया गया। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद हाथ सैनिटाइज करवाए गए।

मेरठ विश्वविद्यालय मेरठ के अंतिम वर्ष के स्नातक व स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं की मंगलवार से परीक्षा आरंभ हो गई। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं को समाजसेवी डॉ. राजीव कुमार द्वारा फेस मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर परीक्षा कक्ष में पहुंचने से पहले सभी छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी के हाथों का सैनिटाइज करवाया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार व शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. संगीता चौधरी ने बताया कि परीक्षा आरंभ होने से पहले कॉलेज परिसर व परीक्षा कक्ष को सैनिटाइज करवाया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक कक्ष में मात्र 20 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को आयोजित परीक्षा में विभिन्न विषयों के 210 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस मौके पर मास्क वितरण व थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान शिवराज सिंह, गोरव शर्मा, दीपक व देवव्रत सहित कॉलेज का सारा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed