फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Disrupted power supply, cuts continued throughout the day

बेपटरी हुई बिजली, दिनभर लगते रहे कट

Sun, 15 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Disrupted power supply, cuts continued throughout the day
भीषण गर्मी के चलते शिव चौक कम दिखी लोगो की आवाजाही। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह पूर्व आई आंधी के बाद से ही शहर की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शहर में दिन-रात बार-बार ट्रिपिंग से आम जनता दुखी हो चुकी है। गांधी कालोनी बिजली घर की लाईन ठीक नहीं होने के कारण पूरे शहर की व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

आंधी-तूफान में शहर सहित जिले में सैकड़ों बिजली के खंभे उखड़ गए थे। शहर के सभी फीडर की बिजली चालू हो गई थी, लेकिन गांधी कालोनी के पचेंडा रोड फीडर की बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। एक साथ कई खंभे गिरने से लाईन तैयार नहीं हो पाई। आम जनता की परेशानी को देखते हुए इस लाईन को नुमाइश की लाईन से जोड़ दिया गया। नुमाइश क्षेत्र को टाउन हाल की लाईन से जोड़ा गया। इससे पूरा शहर डिस्टर्ब हो गया है और बार-बार लोड बढ़ने की समस्या सामने आ रही है। विभाग को लोड बढ़ते ही कट मारना पड़ता है। एक सप्ताह से हालत यह है कि बिजली का कतई भी भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में कई बार ट्रिपिंग के चलते लोग अपनी नींद भी पूरी नहीं कर पाए। सुबह के समय घंटो बिजली के गायब रहने से लोगों के घरों में पानी तक की दिक्कत पैसा हो गई। दिन में भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली के भागने से आम आदमी पूरी तरह त्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी को लेकर जनता परेशान
सुबह के समय कुछ कालोनियो में बिजली के बार-बार जाने से घरों में पानी नहीं आ पाया। नगर पालिका ने बिजली के जाने के बाद जेनरेटर से पानी की व्यवस्था कर दीी। शहर में स्थिति यह हो गई कि लाईन में पानी होने के बाद भी लोगों के घरों में वह मोटर के माध्यम से ही आ पाता है। ऐसे हालात में बिना बिजली के लोगों को सुबह को स्नान करना मुश्किल हो गया।
भरी दुपहरी में चला लाईन का कार्य
अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि गांधी कालोनी फीडर की लाईन ठीक करने को लेकर भरी दुपहरी काम चला है। रात में भी लगातार काम चल रहा है। रविवार की सुबह तक फीडर चालू हो सकता है। जब तक यह फीडर चालू नहीं होता तब तक शहर में सप्लाई में दिक्कत रहेगी।

समस्या का जल्द हो रहा निदान
अधीक्षण अभियंता नगर एसके गुप्ता ने बताया की गांधी कालोनी फीडर का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। आंधी के बाद से जिले में वीआईपी मूवमेंट होने से थोडी देर हुई है। अब यह समस्या समाप्त हो रही है। शहर की जनता को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।

मुजफ्फरनगर : पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान मौजूद अवैध शराब के आरोपी तस्कर।

मुजफ्फरनगर : पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान मौजूद अवैध शराब के आरोपी तस्कर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed