फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Discussion on the preparations for the Chintan camp in the meeting

बैठक में चिंतन शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

Tue, 07 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the preparations for the Chintan camp in the meeting
मुजफ्फरनगर, जानसठ। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के डाक बंगले पर हुई बैठक में 16 मई से 18 मई तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि कोरोना बीमारी की वजह से पिछले दो साल से चिंतन शिविर का आयोजन नहीं किया जा सका। ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने हमेशा किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किए हैं और किसानों को उनका हक दिलवाया है।
विज्ञापन

किसान नेता पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर कर्नाटक में किया गया हमला निंदनीय है। पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने सरकार से चौधरी राकेश टिकैत के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की। तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर ने कहा कि जानसठ क्षेत्र से चिंतन शिविर में काफी संख्या में किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को महकार सिंह, सहंसर पाल सिंह, तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, महिला मोर्चा की सोहनवीरी देवी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पंडित शिवकुमार शर्मा ने और संचालन टीटू वालिया ने किया। मौके पर प्रधान रवि मेहंदीयान, चंचल चौधरी, राजेंद्र बालियान, सुधीर चौधरी, सुबोध राजा, तहसील उपाध्यक्ष ओम सिंह, धर्मवीर गुर्जर, धर्मवीर राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed