फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Discussion on preparations for Lok Sabha elections

Muzaffarnagar News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Wed, 16 Aug 2023 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for Lok Sabha elections
निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों को लेकर बैठक आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी को लेकर निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों को लेकर बैठक हुई। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे कार्यक्रम में डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने लोकवाणी सभा कक्ष में बैठक की। प्राप्त फार्म छह, सात एवं आठ की सूचना तथा मतदेय स्थलों के परिवर्तन प्रस्ताव दिए गए। जनपद में 1350 से अधिक मतदाता वाले मतदान स्थलों के सम्भाजन में विधानसभा चरथावल में तीन, विधानसभा पुरकाजी में छह, विधानसभा मुजफ्फरनगर में एक तथा खतौली में दो अर्थात कुल 12 मतदेय स्थलों की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

बुढ़ाना और मीरापुर के मतदेय स्थलों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई हैं। जपनद में कुल दो मतदान केन्द्रों में वृद्धि हुई। जनपद में सात मतदान केन्द्र परिवर्तन एवं 32 मतदेय स्थल के परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की गई। 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के लिए 21 अगस्त को डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से विशेष कैम्प आयोजित कराने के सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम अरुण कुमार, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed