फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Disclosure of Kaliram murder case not revealed even after a week

फतेहपुर खेड़ी गांव का पूर्व प्रधान हत्याकांड़

Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Disclosure of Kaliram murder case not revealed even after a week
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। थाना फुगाना के गांव फतेहपुर खेड़ी निवासी दो बार के प्रधान रहे कलीराम कश्यप की शनिवार को देर रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव परासौली पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित शिव मंदिर में पड़ा मिला था। घटना की रिपोर्ट थाना फुगाना में मृतक के बेटे सुनील ने अज्ञात में दर्ज करवाई है। इस घटना के खुलासे के लिए अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय मांगा था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नही कर पाई।
विज्ञापन

घटना स्थल के ठीक सामने बुढ़ाना कोतवाली की परासौली पुलिस चौकी स्थित है। इस हत्याकांड़ को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक अभिषेक यादव ने परासौली पुलिस के इंचार्ज को निलंबित कर दिया था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक ग्राम प्रधान के शव को परासौली पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, सीओ विनय गौतम व सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सात दिन के अंदर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नही कर सकी है। सीओ विनय गौतम ने बताया है घटना के खुलासे के लिए दो टीम लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान हत्या के संबंध में कई सबूत प्राप्त हो गए है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार व अधिकारियों से मिलेगा
पूर्व प्रधान कलीराम कश्यप की हत्या को लेकर सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। उनके निर्देश पर पांच सदस्यों के एक प्रतिनिधि मंड़ल का गठन किया गया। जिसमें सपा नेता रमेश प्रजापति, सुधाकर कश्यप, राजपाल सैनी, योगेश वर्मा व प्रमोद त्यागी शामिल हैं। सपा के पार्टी कार्यालय द्वारा पत्र भेजकर सभी को सूचित कर दिया गया है। सुधाकर कश्यप ने बताया कि एक मई को प्रतिनिधि मंडल मुजफ्फरनगर पहुंचकर अधिकारियों व पीड़ित परिवार से मिलेगा। जल्दी खुलासा न होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed