फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dirty water entering the colony and fields due to the closure of the drain

नाला बंद होने से कॉलोनी और खेतों में घुस रहा गंदा पानी

Mon, 07 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dirty water entering the colony and fields due to the closure of the drain
देवबंद। पानी की निकासी के लिए बना मुख्य नाला बंद होने से शुगर मिल कॉलोनी के आसपास के खेतों में गंदा पानी घुसने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों को कहना है कि यदि नाला शीघ्र नहीं खोला गया तो बरसात के मौसम में नगर में जलभराव हो जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला पठानपुरा से होकर शास्त्री चौक, सराय पीरजादगान, वेद विहार कॉलोनी, शिक्षक नगर कॉलोनी और शुगर मिल कॉलोनी के निकट से गुजर कर काली नदी में गिरने वाला नगर का मुख्य नाला मिल कॉलोनी के समीप बंद कर दिया गया। क्षेत्रवासी मुनीफ, अहतेशाम, अहतराम, मतलूब, जाबिर, शमून, नवाब, शाहनवाज, शोएब, सुहेल आदि ने आरोप लगाया कि रेलवे विभाग ने रेलवे लाइन के दोहरीकरण और प्लेटफार्म चौड़ीकरण के चलते शुगर मिल के निकट नाले को सरिया और बालू रेत आदि से बंद कर दिया। जिससे अब गंदा पानी खेतों में खड़ी फसलों में घुसकर उन्हें खराब कर रहा है। लोगों का कहना है कि शुगर मिल के निकट उनकी उपजाऊ भूमि है, जहां फसल बुवाई करते है। उक्त लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नाले का पानी उनके खेतों में घुसकर फसल को खराब कर रहा है। लोगों ने बताया कि नाला बारिश और घरेलू पानी की निकासी का सबसे बड़ा स्रोत है। ऐसे में यदि तेज बारिश हो जाती है तो शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इसलिए प्रशासन समस्या का शीघ्र समाधान कराए।
विज्ञापन

समस्या के संबंध में रेल अधिकारियों से करेंगे वार्ता
नाला ब्लाक होने के संबंध में रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। -राकेश कुमार सिंह, एसडीएम देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed