{"_id":"5e6e7a848ebc3ea4bb0ef540","slug":"direct-recruitment-to-the-army-will-take-place-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt473777376","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में सेना में सीधी भर्ती होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में सेना में सीधी भर्ती होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में सेना में सीधी भर्ती होगी
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर के 13 जिलों के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से मुजफ्फरनगर जिले में मई में सेना में सीधी भर्ती होगी। इस बार सेना में भर्ती की प्रक्रिया 21 दिन चलेगी। 25 मई से लेकर 15 जून तक विभिन्न जिले के युवाओं को सेना में भर्ती होकर मातृभूमि की रक्षा करने का अवसर मिलेगा। रविवार को मेरठ से आए सेना के अधिकारियों ने इस संबंध में पहले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ बालियान और फिर डीएम सेल्वा कुमारी जे से वार्ता की है।
केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ बालियान ने बताया कि जिले के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिल रहा है। इस बार सेना की सीधी भर्ती मुजफ्फरनगर में नुमाइश ग्राउंड और स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जाएगी। रविवार को मेरठ से आए सेना के कर्नल अनिल एवं उनकी टीम ने उसने इस संबंध में बात की। भर्ती की तारीख 25 मई से लेकर 15 जून तक रखी गई है, यानि 21 दिनों तक पश्चिम उप्र के 13 जिलों के युवाओं की भर्ती की जाएगी। प्रशासनिक सहयोग के लिए उनसे वार्ता के बाद सेना के अफसरों ने डीएम से उनके आवास पर जाकर वार्ता की है। मंत्री डॉ बालियान ने बताया कि अभी से युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी का समय मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में पहले तीन बार वर्ष 2016, 17 और 2018 में भी सेना की भर्ती कराई गई थी, तब सात दिन भर्ती हुई थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद जिलावार भर्ती का शेडयूल जारी किया जाएगा।
इन 13 जिलों की होगी भर्ती
मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर।