{"_id":"61dc87dd5d31fe25da6c9ef0","slug":"dios-inaugurated-digital-class-room-muzaffarnagar-news-mrt5729389141","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआइओएस ने किया डिजिटल क्लास रुम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआइओएस ने किया डिजिटल क्लास रुम का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। जय भारत इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन किया। शिक्षक परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
छपार में सोमवार को डिजिटल क्लास रूम व नवनियुक्त शिक्षकों के परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान केक काटकर जिला विद्यालय निरीक्षक का जन्मदिन मनाया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शिक्षक समाज में बदलाव लाने का कार्य करते है। इसलिए शिक्षक होना अपने आप में एक गौरव की बात है। शिक्षक समाज चलाता है, जो लोग बदलाव चाहते है, उनको समर्पण करना पड़ता है। कालेज में शीघ्र ही एक कंप्यूटर रूम व शहीद पार्क का निर्माण कराया जायेगा। आजादी के अमृत महोत्सव पर पार्क में शिलापट पर क्षेत्रों के सभी शहीदों के नाम लिखवाकर नमन करने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान प्रबंधक विजयपाल त्यागी, अध्यक्ष विष्णुदत्त त्यागी, प्रधानाचार्य डा. रविंद्र सिंह, प्रवक्ता ब्रजबिहारी धूरिया डा. प्रमोद त्यागी, नंदकिशोर गुप्ता, विकास त्यागी, अनिल गुप्ता, विपिन त्यागी, पवन कुमार, विरेंद्र सिंह, दीपक पालीवाल, मनोज गर्ग, किशोरीलाल, सुरेंद्र शर्मा, तपेश शर्मा, सियानंद त्यागी, राजबीर शर्मा, रमेश नायक, विनोद गुप्ता शामिल रहे।