फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dini education teaches a person to walk on the right path: Khizar Shah

इंसान को सही रास्ते पर चलना सिखाती है दीनी तालीम: खिजर शाह

Mon, 07 Mar 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dini education teaches a person to walk on the right path: Khizar Shah
दस्तारबंदी कार्यक्रम में कुरआन पाक हिफ्ज करने वाले हाफिज अमानुल्लाह को आर्शीवाद देते प्रसिद्ध ? - फोटो : DEVBAND
देवबंद। मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के मोहतमिम व शेखुल हदीस मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी ने कहा कि कुरआन पाक हिफ्ज करने वाले बच्चों पर अल्लाह की खास मेहरबानी होती है। कुरआन एक ऐसी आसमानी किताब है जिसे सीनों में महफूज किया जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि मोहल्ला बेरुन कोटला में आयोजित दस्तारबंदी कार्यक्रम में मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी ने कहा कि सभी को चाहिए कि वह अपने बच्चों को दीनी तालीम जरूर दिलाएं। क्योंकि दीनी तालीम इंसान को सही रास्ते पर चलना सिखाती है। प्रसिद्ध शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि तालीम के बिना इंसान अधूरा है। कार्यक्रम में कुरआन पाक हिफ्ज (कंठस्थ) करने वाले रिजवान सलमानी के 14 वर्षीय पुत्र हाफिज अमानुल्लाह की उलमा के हाथों दस्तारबंदी भी हुई। अंत में मुल्क में अमनो अमान और आपसी सौहार्द के लिए दुआ भी कराई गई। इसमें कारी अबुल हसन आजमी, मौलाना मुज म्मिल अली, डा. अनवर सईद, मौलाना शकेब कासमी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, डा. अख्तर सईद, मुमताज अहमद, सुहैल सिद्दीकी, फहीम सिद्दीकी, सैयद वजाहत शाह, कारी वासिफ, सैयद अकील हुसैन, मो. तौसीफ, हैदर अली, जमाल अंसारी, मौलाना अब्दुल मलिक मुगीसी, मौलाना नदीमुलवाजदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed