फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Digging a pit, two people caught doing tantra action, four ran away

गढ्ढा खोदकर तंत्र क्रिया के लिए एकत्र दो लोग पकड़े, चार भागे

Fri, 26 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Digging a pit, two people caught doing tantra action, four ran away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के गांव पलड़ा में छह फुट गहरा गड्ढा खोदकर तांत्रिक क्रिया के लिए एकत्र हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मकान मालिक सहित चार लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तंत्र मंत्र का सामान व एक तबल बरामद किया हैं।
गांव पलड़ा में घसीटा के घर में कुछ लोग करीब छह फुट गहरा गड्ढा खोदकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे । पड़ोस के ग्रामीणों को घसीटा के घर से अगरबत्ती आदि जलने की खुशबू आई तब ग्रामीणों ने उसे नजर अंदाज कर दिया। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चे अपने घर पहुंचे और उन्होंने बताया कि गांव में शाम को काला जादू दिखाया जाएगा। ग्रामीणों ने बच्चों से गहनता से पूछताछ की जिसके बाद ग्रामीण घसीटा के घर पहुंचे तो वह घर के बाहर बैठा था और घर का ताला लगा था। ग्रामीणों ने मकान मालिक से गेट खुलवाया और अंदर पहुंचे तो ग्रामीण भौचक्के रह गए । ग्रामीणों ने देखा कि एक कमरे में लगभग छह फुट गहरा गड्ढा खुदा था और वहां आधा दर्जन लोग मौजूद थे, जो वहां तंत्र मंत्र के सामान के अलावा एक तबलनुमा हथियार रखे हुए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि चार लोग फरार हो गए। पुलिस मौके से तंत्र मंत्र का सामान व तंत्र क्रिया कर रहे दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घसीटा तांत्रिक क्रिया करता है। संभावना जताई कि वहां बच्चों को बुलाकर तांत्रिक क्रिया की जाती, जिसमें बच्चों की जान भी जा सकती थी। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मामले में दो लोग पकड़े है। आरोपियों से पूछताछ व जांच की जा रही है।

मुकदमा दर्ज कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने डीआइजी को पत्र भेजकर कहा कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया है। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस कुछ नेताओं के दबाव में है। पीड़ित ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed