फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Digambar Jain Panchayati Mandir Prempuri

रथयात्रा में भव्य झांकियों ने मन मोहा

Tue, 29 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Digambar Jain Panchayati Mandir Prempuri
प्रेमपुरी के दिगम्बर जैन मंदिर से रथयात्रा निकालते जैन समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रथयात्रा में भव्य झांकियों ने मन मोहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री 1008 महावीर निर्वाण के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रेमपुरी में रथयात्रा का आयोजन हुआ। बैंडबाजों के संग निकली रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देश के हीरो बने पायलट अभिनंदन की झांकी ने सभी को प्रभावित किया।

मंगल ध्वजारोहण अरुण जैन, राजीव जैन, संजीव जैन ने किया। मंदिर में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा तथा पूजन के साथ भगवान महावीर के निर्वाण के उपलक्ष्य में निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। मंदिर में चित्र का अनावरण, दीप प्रज्वलन तथा अतिथि सम्मान के बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अनिल जैन, अजय जैन, विजय जैन रहे। रथयात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। फेरी तथा भव्य झांकियों ने सभी का मन मोहा। रथयात्रा में सबसे आगे घोड़े एवं बग्गी पर श्रावक जैन धर्म का प्रतीक केसरिया रंग का झंडा लेकर चल रहे थे। रथयात्रा में वीर सैनिक पायलट अभिनंदन वर्धमान की झांकी ने सभी को आकर्षित किया। आयोजन में विनोद जैन, विपिन जैन, जुगनू, अनुज जैन, अनिमेष जैन, राजन जैन, सुनील जैन, जूली जैन, प्रवीन जैन, कमल जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन आदि का सहयोग रहा। संचालन रविंद्र जैन, पुनीत जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed