फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DIG Upendra Kumar Aggarwal

डीआईजी ने कानून व्यवस्था पर ली अफसरों की बैठक

Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
DIG Upendra Kumar Aggarwal
डीएम दफ्तर पर मीटिंग लेने पहुंचे डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीआईजी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सोमवार दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस लाइन सभागार में अफसरों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बाद में डीआईजी ने नई मंडी कोतवाली व पुलिस ऑफिस का निरीक्षण भी किया।

डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र कुमार अग्रवाल सोमवार दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्हें सलामी देने के बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में ले जाया गया। सभागार में डीआईजी ने जनपद के सभी पुलिस अफसरों की बैठक लेते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने पर कड़ाई से पाबंदी लगाने के साथ ही कोर्ट में चल रहे मामलों में अपराधियों के खिलाफ ठोस पैरवी कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी अफसर, क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद डीआईजी नई मंडी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने अभिलेखों की जांच करते हुए थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर फोकस करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। तत्पश्चात डीआईजी ने पुलिस ऑफिस का भी निरीक्षण कर कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी सतपाल आंतिल, एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ सिटी दीक्षा शर्मा समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed