फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DIG Saharanpur Range Upendra Kumar Aggarwal

पुलिस शोषण करेगी तो होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
DIG Saharanpur Range Upendra Kumar Aggarwal
शहर कोतवाली का निरीक्षण करते जिले के नोडल अधिकारी डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस शोषण करेगी तो होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के नोडल अधिकारी मनोनीत किए गए डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र कुमार अग्रवाल मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। नई मंडी थाने पर व्यापारियों से जनसंवाद करते हुए डीआईजी ने कहा कि यदि पुलिस शोषण करे तो सीधे उनसे शिकायत करें, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शासन द्वारा कानून व्यवस्था के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नई मंडी कोतवाली में उन्होंने व्यापारियों से जनसंवाद किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने किसी को कोई भी समस्या होने पर उन्हें पर्सनल कॉल करने के लिए कहते हुए बताया कि शासन की मंशा है कि पुलिस को दुरुस्त किया जाए। यदि कोई भी पुलिसकर्मी किसी का शोषण करता है तो उनसे शिकायत करें, तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी जाएंगी और जब लोग समस्याएं बताएंगे, तभी उनका समाधान निकलेगा। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने का आह्वान करते हुए उनकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने गांधी कॉलोनी में चेन स्नेचरों को मुठभेड़ में पकड़ने के लिए नई मंडी थाना पुलिस की सराहना भी की। इससे पहले, डीआईजी ने शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। एसएसपी ने उन्हें शहर कोतवाली के संबंध में जानकारी दी। डीआईजी ने लॉकअप में बंद अपराधियों के बारे में जानकारी लेते हुए कंप्यूटर रूम व जीडी कार्यालय के साथ ही शस्त्र लाइसेंस रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद फुट पेट्रोलिंग कर आम लोगों से भी जनसंपर्क किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, सीओ नई मंडी हरीश सिंह भदौरिया, सीओ सिटी दीक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।

जेल क्षेत्र में मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलने की समस्या उठाई
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने नोडल अधिकारी डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल से जेल क्षेत्र में मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलने की समस्या उठाई। एसएसपी अभिषेक यादव ने जेल में लगे जैमर को इस समस्या की वजह बताते हुए कहा कि इस समस्या पर काम किया जा रहा है और बहुत जल्द इसका समाधान कर लिया जाएगा। अफसरों द्वारा कॉल रिसीव नहीं किए जाने पर भी एसएसपी ने ऐसे मामलों में कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed