{"_id":"6007245d8ebc3e31c4712366","slug":"dig-and-commissioner-listened-to-the-complaint-of-the-villagers-muzaffarnagar-news-mrt521361035","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी और कमिश्नर ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी और कमिश्नर ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी
विज्ञापन
बुढ़ाना में बुढ़ाना समाधान दिवस में मौजूद कमिश्नर व डीआईजी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीआईजी और कमिश्नर ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अचानक कमिश्नर और डीआईजी के पहुंचने से मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों नेे ग्रामीणों की फरियाद सुनीं। कमिश्नर ने पुरानी शिकायतों का अवलोकन किया तो कई का निस्तारण न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने दो दिन में लंबित पड़ी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान 53 शिकायतें आई।
तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम अशोक कुमार व एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान कमिश्नर एवी राजमौलि व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी अचानक वहां पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने आने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण का रजिस्टर देखा। पूर्व के समाधान दिवस पर आई शिकायतों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। कमिश्नर ने तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण सात दिन के अंदर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ कपिल कुमार से पेंशन व विकास कार्यों आदि की जानकारी ली। बीईओ विकास कुमार से बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछताछ की। कमिश्नर ने पशु चिकित्सा अधिकारी मंशाराम गौतम से बर्ड फ्लू के मद्देनजर बरती जा रही चौकसी व जांच आदि की जानकारी ली। उन्होंने गोशाला, गोवंश व उनके रखरखाव की व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार, सीओ विनय गौतम समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।