{"_id":"60f864558ebc3e6fdb7ff51f","slug":"difficult-to-walk-on-the-crumbling-roads-of-the-city-muzaffarnagar-news-mrt5484242155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की खस्ताहाल सड़कों पर चलना हुआ कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की खस्ताहाल सड़कों पर चलना हुआ कठिन
विज्ञापन
नई मंडी में उखड़ी पड़ी बालाजी धाम से कूकड़ा मंडी जाने वाली रोड।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की खस्ताहाल सड़कों पर चलना हुआ कठिन
मुजफ्फरनगर। शहर की कई सड़कें जलभराव के कारण खस्ताहाल हो गई हैं। इन सड़कों पर आवागमन के दौरान नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे वाहनों के गिरने से हादसों की आशंका बनी रहती है।
बारिश से शहर के कई मोहल्लों की सड़कें खराब हो गई है। मरम्मत न होने से नागरिक परेशान हैं। शहर के कूकड़ा मंडी मुख्य गेट वाली सड़क, किदवईनगर, सरवट रोड, गोल चक्कर सड़क सहित कई मार्ग ऐसे हैं, जिनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से दूर से गड्ढे नजर नहीं आते. जिसमें अक्सर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। रुड़की चुंगी के पास से गोलचक्कर वाली सड़क सरवट फाटक से होते हुए गांधी कॉलोनी में निकलती है, जिसका बहुत बुरा हाल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि करीब एक साल से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। मार्गों में कीचड़ और सिल्ट से लोगों का घर से आवागमन मुश्किल हो गया है। ऐसा ही हाल कूकड़ा नवीन मंडी के मुख्य गेट के वाली सड़क का है। बालाजी धाम मंदिर से लेकर कूकड़ा मंडी रोड तक यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क से चलना दुश्वारियों भरा हो रहा है। स्थानीय दुकानदार भी परेशान है।
कूकड़ा मंडी के सामने वाली यह रोड काफी समय से नहीं बनी है। िस्थति यह है कि दो पहिया वाहनों से चलना दूभर हो रहा है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
- दिनेश कुमार, आयरन विक्रेता
यह सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी है। हाल में हुई बरसात से सड़क में और अधिक गड्ढे बन गए हैं। जलभराव होने से राहगीरों के गिरने का डर रहता है।
- सुरेंद्र, पेंट विक्रेता
इस मार्ग पर भारी वाहन गुजरते हैं। वाहनों ने सड़क को उधेड़ कर रख दिया है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सफर करना परेशानी भरा हो गया है।
- धनप्रकाश, कबाड़ी
सड़क पर रोड़ी उखड़ी पड़ी रहती है, जिस पर दुपहिया वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। शिकायत करने के बावजूद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है।
- सुरेश गर्ग, इलैक्ट्रिक शॉप
करीब एक साल से गोल चक्कर वाली इस सड़क की यही स्थिति है। डर लगा रहता है कि कहीं पैर गड्ढे में न चला जाए। बरसात में जगह-जगह कई फुट तक पानी भर जाता है।
- इसरार राव, दुकानदार
बरसात के मौसम को देखते हुए नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं।
- अभिषेक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

रुड़की चुंगी के निकट गोलचक्कर रोड बनी तालाब- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन