{"_id":"62b2148da92cac651d2ac362","slug":"did-yoga-and-resolved-to-keep-doing-it-muzaffarnagar-news-mrt59377920","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग किया और करते रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग किया और करते रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किए गए कार्यक्रम
- निरोगी जीवन के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में विभिन्न शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं की ओर से योग शिविर आयोजित किए गए। साधकों ने योग किया और भविष्य में नियमित रूप से योग करते रहने का संकल्प लिया गया।
चौधरी छोटू राम कॉलेज के योग शिविर में एनसीसी के मेजर विजय कुमार ढाका तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आईडी शर्मा ने विचार रखे। योगाचार्य सुरेंद्र सिंह ने योगाभ्यास कराया। एसडी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ सुधीर पुंडीर और डॉ एसएन सिंह ने विचार रखे। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में योग दिवस पर छात्राओं ने योगाभ्यास किया। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि शिक्षिकाओं ने भाग लिया। डीएवी डिग्री कॉलेज, एसडी पब्लिक स्कूल के अलावा बोहरो के मंदिर में अमृत योग सप्ताह का समापन समारोह हुआ। गीता मित्तल, अनीता दत्ता, शिवकुमार शर्मा, रेणु गोयल, विकेश गुप्ता, शशिकांत शर्मा आदि रहे। द दून वैली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, ब्रांच हेड जसवीर कौर ने विचार रखे। शारदेन स्कूल, माउंटजीलिट्रा स्कूल, जीसी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी, एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड, राखी पब्लिक स्कूल में योग कराए गए।
सामाजिक संस्थाओं में लगे शिविर
गांधी कालोनी के धारणा योगा सेंटर, सर्विस क्लब, सरवट क्षेत्र नीरज कराटे क्लासेज ने भी आठवां योग दिवस मनाया। कराटे कोच नीरज सैनी ने खिलाड़ियों के लिए योग जरूरी बताया। जिला बार एसोसिएशन ने फैंथम हॉल में अध्यक्ष वसी अंसारी, महासचिव सुरेंद्र मलिक भी मौजूद रहे।भारतीय योग संस्थान की ओर से भावना फार्म पर योग कराया गया। अध्यक्षता सुभाष चंद गुप्ता, संचालन डॉ. आरके गर्ग ने किया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, रेणू तायल, संजीव गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
भोपा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग
भोपा। भोपा के जनता इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने व थाना प्रांगण में पुलिस के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा किया गया। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों ने योग किया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उसी के साथ ही भोपा, यूसुफपुर आदि के विद्यालय में भी योग हुआ।