फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dialysis unit to be set up at Jamia Tibia Hospital

जामिया तिब्बिया अस्पताल में जल्द स्थापित होगी डायलेसिस यूनिट

Mon, 03 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dialysis unit to be set up at Jamia Tibia Hospital
जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में भ्रमण करते बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान व जिला पंचायत अध्यक्ष प - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि माजिद अली ने जामिया तिब्बिया यूनानी मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया। इस अवसर पर सांसद ने अस्पताल में शीघ्र डायलिसिस यूनिट स्थापित कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि भारतीय युवा पीढ़ी को शिक्षित करने के साथ ही उनका चरित्र निर्माण और भविष्य संवारने वाली संस्थाओं की आज के दौर में बड़ी आवश्यकता है। जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज इस काम को बखूबी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा किए जा रहे कार्यों से वह बेहद खुश हैं, इसलिए अपनी ओर से शीघ्र ही जामिया तिब्बिया में डायलिसिस यूनिट की स्थापना कराएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि माजिद अली ने भी यूनानी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए कॉलेज प्रबंधतंत्र की सराहना की। इससे पूर्व कॉलेज के सचिव डा. अनवर सईद, प्रशासनिक अधिकारी डा. अख्तर सईद और प्राचार्य डा. नासिर अली खान ने दोनों मेहमानों का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उप प्राचार्य डा. फसीह सिद्दीकी, डा. अहतेशामुलहक सिद्दीकी, डा. फतेह अली टीपू, डा. एजाज, डा. साबिर हसन, डा. नवेद अख्तर, डा. रिजवान अहमद, प्रो. मोहम्मद यूनुस, डा. अब्दुस्सत्तार, डा. जुहैब आलम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed