{"_id":"640086e81054711d100d05ed","slug":"dharna-by-tying-animals-at-the-gate-of-the-block-office-muzaffarnagar-news-c-14-1-139386-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ब्लॉक कार्यालय के गेट पर पशु बांधकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ब्लॉक कार्यालय के गेट पर पशु बांधकर दिया धरना
विज्ञापन
- भाकियू अराजनैतिक ने खंड विकास अधिकारी को भी अपने साथ बैठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी । भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। साथ लाए पशुओं को कार्यालय के गेट पर बांध दिया। खंड विकास अधिकारी को अपने साथ धरने में बैठा लिया। ज्ञापन देकर समाधान नहीं होने पर 15 दिन बाद अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
मंडल महासचिव विपिन त्यागी ने कहा कि निराश्रित पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इनके लिए गोशाला का प्रबंध किया जाएं। किसान सम्मान निधि किसानों को नहीं मिल रही है। ज्यादातर किसान निधि से वंचित हैं। सभी किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिले। गांव बरला के ग्राम पंचायत अधिकारी की जांच चल रही है। जांच बाधित न हो, इसलिए उनका स्थानांतरण अन्य स्थान पर किया जाएं।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी के स्थानांतरण के लिए जिला पंचायत अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। उनके आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। ब्लाक अध्यक्ष अवनीश गुर्जर, युवा ब्लाक अध्यक्ष मयंक त्यागी, शहजाद, कमल त्यागी, नरेश कुमार, डिम्पल त्यागी, कमल बरला, धीरज त्यागी, मुन्नू पंडित, जोनी, अजय कुमार, नीरज त्यागी, राजपाल सिंह मौजूद रहे।