फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dhanteras: Waiting is gone, business worth crores

धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा

Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Waiting is gone, business worth crores
मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
धनतेरस: दूर हुआ इंतजार, करोड़ों का हुआ कारोबार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। धनतेरस पर बाजार खूब चहका। शहर से लेकर देहात तक बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। त्योहार पर लोगों ने अपनी-अपनी जरूरत के सामान की खूब खरीदारी की। शहर के नई मंडी, बिंदल बाजार, भगत सिंह रोड, सराफा बाजार, प्रकाश चौक समेत अन्य बाजारों में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। बर्तन की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। वहीं, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वैलरी शॉप पर भी खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने प्रॉपर्टी की भी खरीद-फरोख्त की।
- रोशन होंडा के डायरेक्टर अरुण गुप्ता ने बताया कि सबसे अधिक एक्टिवा स्कूटी की बिक्री हुई है। केवल उनकी एजेंसी पर ही 225 से अधिक एक्टिवा स्कूटी बिके हैं। वहीं, होंडा शाइन बाइक की भी काफी डिमांड रही। जनपद में धनतेरस पर करीब 51 करोड़ से अधिक का कारोबार किया गया है।
विज्ञापन

- राधा गोविंद ऑटोमोबाइल्स के मैनेजर विनय त्यागी ने बताया कि एजेंसी से 37 गाड़ियों की बिक्री की गई है। स्विफ्ट, ब्रेजा, डिजायर, आल्टो व वैगन-आर की डिमांड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टाटा मोटर्स के मैनेजर निधीश शर्मा ने बताया कि उनकी एजेंसी से 21 गाड़ियों की बिक्री की गई है। सबसे अधिक नेक्सॉन कार की बिक्री हुई। हैरियर व टिगोर की भी डिमांड रही।
- महिंद्रा एजेंसी के जीएम विनय मलिक ने बताया कि एजेंसी से धनतेरस पर 15 गाड़ियों की बिक्री हुई है। सबसे अधिक एक्सयूपी-300, बोलेरो और स्कॉर्पियो की डिमांड रही।
- सर्राफा कारोबारी रामकुमार सर्राफ व रामबाबू सर्राफ ने बताया कि धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और बर्तनों की जमकर खरीदारी की गई।
- लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक पवन अग्रवाल ने बताया कि वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर की सबसे अधिक बिक्री की गई। एलईडी की भी अच्छी डिमांड रही।
----------------
इनसेट
इस तरह हुई धनवर्षा
सेग्मेंट व्यापार
- वाहन----
1200 दुपहिया, करीब 11 करोड़
140 कार, करीब नौ करोड़
- सर्राफा----
करीब छह करोड़ रुपये
- इलेक्ट्रॉनिक्स----
करीब दस करोड़ रुपये
- बर्तन----
करीब दस करोड़ रुपये
- अन्य---- कारोबार करीब पांच करोड़ रुपये
इनसेट
इन बाजारों में भी रही भीड़
शहर के बाजार के अलावा खतौली, जानसठ, चरथावल, मीरापुर, पुरकाजी, ककरौली, सिसौली, बुढ़ाना, शाहपुर, भोकरहेड़ी क्षेत्र के बाजारों में भी लोगों की सुबह से ही भीड़ रही।
इनसेट
- एसडी कॉलेज में प्रिया ब्राइट पर महिलाओं की काफी भीड़ रही। दुकान स्वामी संदीप अग्रवाल उर्फ चीकू का कहना है कि महिलाएं काफी संख्या में पहुंची। त्योहार पर उत्साह का माहौल रहा।

- एसडी मार्केट स्थित शुभ लगन साड़ी के शोरुम पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। संचालक अविनाश कुमार ने बतया कि साडिय़ों पर 15 से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वेडिंग सीजन में भी यह छूट जारी रहेगी। साड़ी, लहंगा, डिजाइन सूट और अन्य वैरायटी उपलब्ध है।

मुजफ्फरनगर में रंगोली की खरीददारी करती युवती।

मुजफ्फरनगर में रंगोली की खरीददारी करती युवती।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर बाजार में खरीददारी करती  भीड़।

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर बाजार में खरीददारी करती भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीददारी करती महिलाएं।

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीददारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व पर फूलों की माला खरीदती महिला।

मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व पर फूलों की माला खरीदती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व के खरीददारी करती महिलाएं।

मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व के खरीददारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में बाजारों में खरीदारी करते हुए नगरवासी

खतौली में बाजारों में खरीदारी करते हुए नगरवासी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर बाजार में बर्तनों की खरीददारी पर उमडी भीड़।

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर बाजार में बर्तनों की खरीददारी पर उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर बाजार में बर्तनों की खरीददारी पर उमडी भीड़।

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर बाजार में बर्तनों की खरीददारी पर उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर खरीददारी करती महिलाएं।

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर्व पर खरीददारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर सजा  नई मंडी का बाजार व खरीददारी को उमडी भीड़।

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर सजा नई मंडी का बाजार व खरीददारी को उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर बाजार में फेन्सी आइटम की खरीददारी करती महिलाएं।

मुजफ्फरनगर में धनतेरस पर बाजार में फेन्सी आइटम की खरीददारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed