फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dhanprakash of village Kutesara will get President's medal

धन प्रकाश को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Mon, 25 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dhanprakash of village Kutesara will get President's medal
धनप्रकाश त्यागी कुटेसरा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव कुटेसरा के धनप्रकाश को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
विज्ञापन

चरथावल। गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के सैन्य अफसर धन प्रकाश त्यागी को सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके चयन से पैतृक गांव कुटेसरा में खुशी का माहौल है।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के दिल्ली स्थित महानिदेशालय में तैनात जनपद के धन प्रकाश त्यागी को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उनके नाम की घोषणा की गई है। चरथावल ब्लाक के गांव कुटेसरा के किसान स्वर्गीय सुंदर लाल त्यागी एवं सोमती देवी के घर जन्मे धन प्रकाश त्यागी को चार अगस्त, 1986 में आईटीबीपी में हैंड कांस्टेबिल के पद पर तैनाती देहरादून में मिली थी। उन्होंने जनता इंटर कालेज कुटेसरा से दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद इंटर चरथावल के जय हिंद इंटर कालेज से की। श्याम लाल कालेज दिल्ली से स्नातक तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से परास्नातक किया।
विज्ञापन

देशभक्ति के जज्बे ने उन्हें आईटीबीपी में सेवा का अवसर दिया। धन प्रकाश त्यागी को राष्ट्रपति पदक दिए जाने की खबर से कुटेसरा में खुशी का माहौल है। उनकी ननिहाल न्यामू गांव में भी हर्ष है। उनका विवाह मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान निवासी सुमन त्यागी से हुआ था। घर में दो विवाहित आईटी प्रोफेशनल बेटियां विशाखा तथा आकांक्षा त्यागी हैं, जिनमें बड़ी बेटी अमेरिका में रहती है। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक की घोषणा पर सभी ने खुशियां जाहिर की है। बचपन के साथी एसडी इंटर कालेज के प्रवक्ता अनिल शर्मा और प्रधानाचार्य विनेश त्यागी, गांव में भतीजे अश्वनी त्यागी, भाजपा नेता अरविंद त्यागी ने कहा कि धन प्रकाश त्यागी ने जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी सक्रियता के क्षेत्रों में दिखाया साहस
चरथावल। राष्ट्रपति पदक मिलने पर प्रफुल्लित धन प्रकाश त्यागी ने बताया कि आईटीबीपी में सेवा के दौरान वह भटिंडा, लुधियाना, श्रीनगर, लेह आदि आतंकी सक्रियता के क्षेत्रों में तैनात रहे हैं। फिलहाल महानिदेशालय दिल्ली में ऑडिट विभाग में कार्यरत है। वर्ष 2008 और 2016 में उन्हें महानिदेशक का प्रशस्ति पत्र तथा सिल्वर मेडल मिल चुका है। वह कृषि मंत्रालय भारत सरकार में प्रति नियुक्ति पर एनडीआरएफ में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed