फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dhanbir murder case of Rampuri

हादसा नहीं, पीटकर की गई थी धनबीर की हत्या

Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dhanbir murder case of Rampuri
हादसा नहीं, पीटकर की गई थी धनबीर की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला रामपुरी निवासी दिव्यांग धनबीर की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी पीटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे की पुष्टि नहीं होने पर उसके भाई ने अज्ञात में हत्यारों के खिलाफ धनबीर की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मूल रूप से छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी धनबीर सिंह (50) पुत्र पीतम सिंह काफी समय से यहां शहर के मोहल्ला रामपुरी में रहता था। गुजर-बसर के लिए धनबीर ने घर में ही कुछ पशु बांधकर दूध डेयरी खोली हुई थी। शनिवार सुबह धनबीर का शव रुड़की रोड पर शाहबुद्दीनपुर रोड के पास पड़ा मिला था, जिसके चेहरे व सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हादसे में मौत की आशंका जताते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया था। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धनबीर की मौत हादसे में नहीं होने की पुष्टि हुई है। मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते धनबीर के भाई सतीश की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोग शक के दायरे में हैं, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed