{"_id":"68a77c95f98cda52e606ecb8","slug":"devotees-tasted-the-prasad-and-danced-on-the-dj-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-152505-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद, डीजे पर नाचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद, डीजे पर नाचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज रोड मार्केट के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को भाद्रपद मास में श्री कृष्ण छठी महोत्सव पर बाजार को गुब्बारे और झालरों से सुंदर तरीके से सजाया गया। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते रहे तथा कढ़ी चावल और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। अशोक पंजाबी और राजू ने बताया कि दुकानदारों ने आपस में सहयोग करके भंडारे का आयोजन किया। श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एडवोकेट, अध्यक्ष सतीश गुर्जर, वैभव कंसल, सुरेंद्र वाल्मीकि, अशोक अग्रवाल, राजा अश्वनी प्रजापति, शिव कुमार, अमित वाल्मीकि, कौशलेंद्र भारद्वाज, शैंकी, बबलू कंसल मौजूद रहे। पुरकाजी में मनाया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव : कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडित अनुज शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया गया। मुख्य यजमान केशव बंसल सपत्नीक रहे। भजन कीर्तन व आरती कर श्रीकृष्ण भगवान का गुणगान किया गया। भंडारे का आयोजन कर कढ़ी चावल व हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान निर्दोष जैन, ब्रजकिशोर गुप्ता, दिनेश गोयल, सुशील वर्मा, नवीन गोयल, विपुल गोयल, विपुल विक्रम सिंह, आकाश गोयल, डाॅ सचिन गोयल मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण का छठी उत्सव मनाया गया : मीरापुर। कस्बे के श्री सत्संग भवन में भगवान श्रीकृष्ण की छठी भक्तिभाव के साथ मनाई गई। मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्णा के भजनों को गाकर भगवान का गुणगान किया। श्री शीतला माता मंदिर बबरे वाली परिसर में श्री कृष्ण भगवान की छठी के अवसर पर श्री लडडू गोपाल जी का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान अनिरुद्ध शारदा, मास्टर चन्द्रपाल, अमित मित्तल, अभिषेक, नितिन शर्मा,नवनीत शारदा आदि मौजूद रहे।