{"_id":"6197f721d558c81f0b2111b9","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-on-kartik-purnima-muzaffarnagar-news-mrt565534715","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
शुकतीर्थ गंगा मे स्नान कर पुजा अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने लगाई कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी
मुजफ्फरनगर, मोरना। महाभारत कालीन पौराणिक भागवत उदगम स्थल शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों मे परमल का प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार , राष्ट्र की खुशहाली की मन्नत मांगी। वही नगर में आश्रम धर्मशालाओं व धर्म अनुयाइयों की ओर से खिचड़ी व हल्वे के प्रसाद का वितरण किया गया।
जिला पंचायत के तत्वावधान मे आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का सुंदर आयोजन किया गया। शुक्रवार सवेरे से ही कई राज्यों के श्रद्धालुओं ने माँ गंगा की अविरल धारा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पुरोहितों से भगवान सूर्य नारायण की कथा सुन भगवान सूर्य का अर्घ्य देकर उपासना की। शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा की शुकदेव भगवान , श्रीकृष्ण भगवान के मंदिरों में फूल प्रसाद चढ़ाकर अपने परिजनों व राष्ट्र की खुशहाली की मनौती मांगी। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव समाधि पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक हितों के कार्य को याद कर नमन किया।
हनुमानधाम मे स्थित 77 फुट विशाल हनुमानजी की मूर्ति के दर्शन किये, गणेश भगवान को लड्डूओं का भोग प्रसाद चढ़ाया। शिवधाम , दुर्गा धाम, शनिधाम, समनदास आश्रम, पीतांबराधाम, आदि मंदिर के दर्शन भी किये। स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरूदेवेश्वर महाराज, महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती महाराज, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी गोर्वधनदास महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी गीतानंद तीर्थ महाराज, साध्वी माता राजनंदेश्वरी, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी महंत महेशपुरी महाराज, स्वामी अयोध्या प्रसाद महाराज, स्वामी आदि नगर के अनेकों संत महात्माओं के दर्शन आशीर्वाद प्राप्त कर सत्संग कथा आदि में भाग लिया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया आयोजन
मेला समापन की पूर्व संध्या पर जिला पंचायत के तत्वाधान में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में रागनी गायकों और नृत्य मंडलियों ने लोकगीतों पर प्रस्तुति दी । इस मौके पर जिला पंचायत जिला अध्यक्ष डा वीरपाल र्निवाल व अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र बालियान ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत सदस्यों को शाल ओढ़ा, प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया। वही मेले में अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए नरेंद्र गर्ग को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

शुकतीर्थ गंगा मे स्नान कर पुजा अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR