फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees put marks on Jaharveer Goga Mhadi

जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए

Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees put marks on Jaharveer Goga Mhadi
भोपा में जाहरवीर की म्हाड़ी पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा। कस्बे में निर्माणाधीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे में निर्माणाधीन जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने निशान (छड़ी) चढ़ाते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छड़ी पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठी द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। निर्माणाधीन म्हाड़ी पर पहली बार छड़ी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें म्हाड़ी के आसपास मेला भी लगा। बच्चों ने जमकर खेल-खिलौनों की खरीदारी भी की। इसके बाद म्हाड़ी परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में राजबल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, तरुण कुमार प्रधान, एडवोकेट सुदेश कुमार, दीपक, राहुल शर्मा, अर्जुन सिंह, इंद्रपाल सिंह, कृष्णपाल, डॉ अजय शर्मा उर्फ बिल्लू आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed