{"_id":"5f9c75ca8ebc3e91b6411050","slug":"devotees-offer-prayers-in-mansa-devi-temple-khatauli-news-mrt5087383131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसा देवी मंदिर में भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनसा देवी मंदिर में भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नतें
विज्ञापन
रतनपुरी में आयोजित मेले में मंदिर में प्रसाद चढ़ातीं महिला श्रद्धालु
- फोटो : KHATAULI
मनसा देवी मंदिर में भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नतें
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय मेले पर भी कोरोना महामारी का प्रकोप देखने को मिला। कोविड-19 के कारण मंदिर में केवल प्रसाद चढ़ाने की ही अनुमति मिल सकी। पहले दिन मेले में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
कोविड 19 के संक्रमण के कारण इस बार रतनपुरी स्थित मनसा देवी मंदिर पर लगने वाला चार दिवसीय मेले में स्थानीय प्रशासन ने भक्तों को केवल प्रसाद चढ़ाने की ही अनुमति दी है। बता दें कि मनसा देवी मंदिर पर पिछले करीब 50 वर्षों से ग्रीष्मकालीन एवं शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में वर्ष में दो बार चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष कोविड 19 के संक्रमण के कारण अप्रैल माह में ग्रीष्मकालीन नवरात्र के अवसर पर भी मेला नहीं लग सका था। मेला समिति अध्यक्ष तरसपाल सिंह चेयरमैन ने बताया कि मेला समिति ने प्रशासन से मेले के लिए अनुमति मांगी थी। एसडीएम खतौली इन्द्रकांत द्विवेदी ने कोविड 19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए केवल प्रसाद चढ़ाने को ही स्वीकृति प्रदान की थी। मेला समिति के स्वयंसेवकों द्वारा मंदिर प्रांगण में प्रसाद चढ़ाने आए श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर के अलावा मास्क आदि की व्यवस्था भी की गई। मेले में बहुत कम दुकान लगने के कारण बच्चों एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के लुत्फ से वंचित रहना पड़ा। इस बार मेले में प्रतिवर्ष की भांति होने वाले दंगल का आयोजन भी नहीं हो सका। मेले में समिति के सचिव बिजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद, नरेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, कालू सिंह, ओमपाल सिंह, गुलाब सिंह, रोहित शर्मा, वैभव शर्मा, कृष्ण राघव, मोनू सोम आदि का सहयोग रहा।