{"_id":"62531c92dbfdea7cf0681e63","slug":"devotees-gathered-at-namdev-temple-in-kapurgarh-muzaffarnagar-news-mrt5840075164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरगढ़ के नाम देव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरगढ़ के नाम देव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौराकलां। थाना क्षेत्र के गांव कपूरगढ़ में स्थित सिद्ध पीठ नामदेव महाराज के मंदिर में रविवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को विशाल मेले का आयोजन किया गया। दूरदराज के जनपदों से पहुंचे श्रद्धालु संत शिरोमणि नामदेव महाराज के समक्ष नतमस्तक हुए।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार नामदेव ने बताया प्रत्येक वर्ष नवमी तिथि को भगवान कृष्ण के परम भक्त नामदेव महाराज के मंदिर में भजन कीर्तन के अलावा भंडारे का आयोजन किया जाता है, कार्यक्रम में आसपास के जनपदों के नामदेव समाज के हजारों श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। भगवान कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। प्रमोद कुमार, उत्तम नामदेव ,अनिल कुमार, राधेश्याम ,महावीर टेलर ,घनश्याम गोठरवाल मौजूद रहे।
शाहपुर। कस्बे में सिद्धपीठ मां श्री गोकला देवी मेला समिति द्वारा रामनवमी के पर्व पर भगवान श्री राम की निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान व जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से किया। जबकि महाआरती ग्राम शाहड़बबर के प्रधान नीरज राठी व भगवान श्री राम की पालकी का पूजन गुड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन गोयल व दीप प्रज्वलन गो सेवा प्रमुख विजय बंसल ने किया । शोभा यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर सिद्धपीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर पर संपन्न हुई । ध्वज पूजन थाना अध्यक्ष राधेश्याम यादव व ध्वजारोहण प्रमुख समाज सेवी सतीश सैनी ने किया । मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास बंसल , उमेश गोयल सभासद , अजय बंसल , विजय गोयल , मनोज सिंघल , अजय गोयल , कपिल सैनी , नवीन राणा , आर्यन चौधरी , अनमोल बंसल , पीयूष शर्मा , ऋषि पाल सैनी , संजय सौदाई आदि का योगदान रहा ।
विज्ञापन
मीरापुर। रामनवमी के अवसर पर मीरापुर के केई मंदिरो मे पूजा अर्चना की गई। श्री महायोग माया मंडल के तत्वाधान में नगर के मुख्य मार्गों से भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने भगवान राम की आरती कर किया। शोभा यात्रा में प्रदुमन शर्मा, ओम प्रकाश, सचिन ठाकुर, विकास कौशिक, मूलचन्द शर्मा, नितिन शर्मा, आजाद, दीपक, रिंकू, मोहनलाल सैनी, अजीत तितोरिया, उमेश शर्मा, राजू सैनी, डा. प्रवीण शर्मा आदि सक्रिय रहे। उधर कस्बे के प्रसिद्ध सिद्धपीठ काली मंदिर, राम मंदिर पंजाबी कालोनी, श्री हरि संकीर्तन मंडल के द्वारा एकादशी वाले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
पुरकाजी। कस्बे व देहात क्षेत्र में रविवार को रामनवमी पर्व बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर सवेरे माता की जोत जलाकर माता के जयकारे लगाकर माता से मन्नतें मांगी। श्री बालाजी धाम मंदिर पर गुरुजी पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में माता का श्रंगार किया गया।उसके उपरांत मंदिर पर चल रहे दुर्गा सप्तमी के पाठ का हवन पूजन कर समापन किया गया।