फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees danced on Kanha's hymns

Muzaffarnagar News: कान्हा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 18 Aug 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on Kanha's hymns
-जन्माष्टमी पर्व पर सुंदर झांकियों ने मनमोहा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। श्री बाॅंके बिहारी सेवा परिवार के तत्वाधान में जन्माष्टमी महोत्सव पर कलाकारों ने कान्हा के अनेक भजन प्रस्तुत किए। देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। कमेटी ने कलाकारों काे राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
शनिवार रात को शिव चौक पर कलाकार सुनील लक्खा ने भजन, सांवरा जब मेरे साथ है..तो डरने की क्या बात है...प्रस्तुत किया। इससे पूरा पंडाल झूम उठा। सुनील सूद, मधु किशोरी ने कई भजन सुनाए।
विज्ञापन

भजनों के बीच दर्शायी गई कान्हा जन्म, भगवान श्रीराम, हनुमान की झांकियां सराही गईं। संदीप कंसल एवं आयोजकों ने मुख्य अतिथि आर्यन राज कौशिक, थाना प्रभारी जसवीर सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन गर्ग के संचालन में कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। कमेटी के ऋषभ बंसल, निशांत गोयल, आकाश गोयल, निमिष मित्तल, अपूर्व कंसल, प्रियांक भारद्वाज, आलोक गर्ग, अमित गोयल आदि का सहयोग रहा।

वहीं, ऐतिहासिक ठाकुरद्वारा मंदिर में कलाकारों ने भजनों पर सुंदर नृत्य से मंत्रमुग्ध किया। विपुल त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। पूजन मोहित शर्मा ने कराया। प्रबंधक कमलकांत त्यागी, विजय त्यागी, मिथुन त्यागी, अजय त्यागी, रविकांत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed