फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees danced in Shyam Vandana, praising Baba

श्याम वंदना में झूमे श्रद्धालु, बाबा का गुणगान

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced in Shyam Vandana, praising Baba
देर रात्रि रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 24वें श्री श्याम वंदना रंग रंगीले फाल्गुन महोत्सव में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालु देर रात तक श्याम के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के निकट रामलीला भवन में कीर्तन का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक कंसल, अरुण गर्ग, अरविंद बंसल, मधुसूधन अग्रवाल ने पूजा अर्चना के साथ किया। अखंड ज्योति पाठ में पांडव कुल अवतारी भीम के विवाह, बर्बरीक जन्म, तीन बाण प्राप्त करना, अपनी मां को हारे का साथ देने के वचन से लेकर भगवान कृष्ण के याचक बन शीश दान मांगने, बर्बरीक को अपना नाम श्याम देना एवं कलयुग में हारे का सहारा बनने के वरदान की लीला को नृत्य नाटिका के रूप में दिखाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले बाबा का श्रृंगार समिति के सदस्यों ने किया। छप्पन भोग लगाया गया एवं भंडारे प्रसाद का वितरण भी किया गया। भाजपा नेता अचिंत मित्तल, मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, अचिन सागर गर्ग, जय भगवान बंसल, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग, विकास अग्रवाल, रिंकू बंसल, राजकुमार, अचिन जिंदल, दीपांशु गर्ग, नरेंद्र गर्ग, शरद सिंगल, अमरदीप, गोयल, अंकित गर्ग, रचित सिंघल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed