{"_id":"6255c3f0085ca87e5b1f3a01","slug":"devotees-circumambulate-shuktirtha-on-hanuman-jayanti-muzaffarnagar-news-mrt584286577","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने की शुकतीर्थ की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने की शुकतीर्थ की परिक्रमा
शुकतीर्थ में श्री हनुमत जयन्ती महोत्सव के दौरान नगरी की परिक्रमा करते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने की शुकतीर्थ की परिक्रमा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में चल रहे श्री हनुमत जयंती महोत्सव में संतों एवं श्रद्धालुओं ने बारह किलोमीटर की पैदल परिक्रमा की। हनुमद्धाम सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के संयोजन में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के तत्वावधान में मंगलवार सुबह 6:30 बजे हनुमद्धाम से परिक्रमा का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा गांव बिहारगढ़, इलाहाबास, बहुपुरा, शुक्रतारी, फिरोजपुर से गंगा घाट होती हुई हनुमद्धाम में पहुंची। हाथरस से आई संकीर्तन मंडली ने भजनों से प्रभु का गुणगान किया। कार्यक्रम में स्वामी आनंद स्वरूपानंद सरस्वती, कथा व्यास सीताराम शास्त्री, भीम सैन गोयल, कैलाश गोयल, गीता, कंवर सैन गोयल, आरके टंडन, हर्षचंद्र सेठ, कमल अग्रवाल, जितेंद्र वर्मा, रामहेत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।