{"_id":"6191523dbb939e3cb517deb9","slug":"devotees-camp-in-shuktirth-the-day-spent-in-worship-muzaffarnagar-news-mrt564831416","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं का डेरा, आराधना में बीता दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं का डेरा, आराधना में बीता दिन
विज्ञापन
मेला कोतवाली परिसर में विशाल झूलो व मोत कुआं को तैयार करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। देव उठानी एकादशी पर्व पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की। नगर के मंदिरों के दर्शन भी किए गए। 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे मेले के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं और अपना डेरा डाला शुरू कर दिया है।
रविवार को भी यहां श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। विभिन्न मंदिरों में संतों से आशीर्वाद लिया। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी सतेंद्र बालियान ने बताया कि मेले तैयारियों को लेकर गंभीरता के साथ कर्मचारी कार्य करने में जुटे हुए हैं। समय से हर कार्य पूरा होगा। गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था गंभीर विषय है, इसकी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मेला कोतवाली परिसर की जगह को बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। देर शाम एस पी देहात अतुल श्रीवास्तव मुख्य गंगा घाट, बैरियर पाइंट व मेला कोतवाली का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
गंदगी पर श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी
शुकतीर्थ गंगा घाट पर गंदगी होने पर श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई। गंगा में बढ़े जल स्तर के साथ बहकर आ रही समुद्री घास फूस को देख स्न्नान कर रहे श्रद्धालुओं को पशोपेश में डाल रखा है। वहीं जिला पंचायत और जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते मेला कोतवाली परिसर में जगह कम होने पर श्रद्धालुओं को डेरे डालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
तैयार किए जा रहे हैं झूले
मेला बाजार में दुकानदार अपनी दुकानों को व्यवस्थित करने में जुटे दिखे। मेला कोतवाली परिसर के निकट विशाल झूले को तैयार किया जा रहा है। दो विशाल झूले, मौत कुआं, व छोटे झूलो आदि को तैयार करने में कर्मचारी लगे हुए हैं। मेले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स कर्मी अपनी आमद करा रहे है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाये गए पक्के घाट की रौनक ढक रखा है। दो वर्ष के बाद मेले में आने वाले श्रद्धालु समय से पहले पहुंचने लगे है। इस बार अधिक श्रद्धालुओं आने की संभावना के चलते जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गई पुलिस ड्यूटी काफी कम है।
किसानों का खड़ा गन्ना
मेला परिसर और गंगा के बीच में दंडी आश्रम सहित अन्य किसानों का गन्ना खड़ा हुआ। है। जिला प्रशासन के द्वारा मोरना चीनी मिल की ओर से गन्ना सट्टे की पर्चियों का इंतजाम किया जाता है, लेकिन एक माह पहले हुए जिला पंचायत गेस्ट हाउस सभागार की बैठक में मेला परिसर से गन्ना कटवाने का की बात अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया गया था। लेकिन मेला परिसर में जगह कम होने की समस्या ज्यो की त्यों है।
पहुंचने लगा फोर्स
सीओ भोपा ने बताया कि एक मेला इंचार्ज, 15 इंस्पेक्टर, एसआई 47, महिला एसआई 4, हेड कांस्टेबल 42, कांस्टेबल 101, महिला कांस्टेबल 27, आर्म पुलिस 2, यातायात पुलिस 6, एक कंपनी पीएसी प्लाटून, होमगार्ड 102, महिला होमगार्ड 9, फायर स्टेशन की 2 गाड़ी को मेला परिसर में तैनात किया गया है। मेला कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मेले में लगी ड्यूटी के चलते आसपास के जिलों से फोर्स मांगी गई थी, जिसके चलते पुलिस मेला कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों की आमद शुरू हो गई है। फोर्स का कड़ा पहरा रहेगा।
गंगास्नान मेले को पॉलीथिन मुक्त करने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले को पॉलीथिन मुक्त करने का आह्वान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों ने संकल्प लिया कि इस बार गंगा मेले को पॉलीथिन मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। गंगा को स्वच्छ रखने के इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जनजागरण पथ यात्रा निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। अंकुर गुप्ता, रविकांत अग्रवाल, मनोज कंसल, अरुण शुक्ला, विपिन गोयल, सभासद पूनम शर्मा, पूजा द्विवेदी, कविता चौहान, अर्चना शर्मा, गीता ठाकुर, पुष्पा रानी, अमित अग्रवाल, अक्षय वर्मा, आकाश, तेजस गोयल और सचिन आदि मौजूद रहे।