{"_id":"62472d763737af265a094236","slug":"development-work-will-be-done-with-transparency-in-public-works-department-brijesh-devband-news-mrt582758145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग में पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे विकास कार्य : बृजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग में पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे विकास कार्य : बृजेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
शुक्रवार को राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े सभी मुद्दों को गंभीरता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि अभी विभागीय अधिकारियों के साथ केवल परिचयात्मक बैठक की गई है। जिसमें लंबित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने मां शाकंभरी देवी मार्ग एवं माता शाकंभरी विश्वद्यिालय मार्ग समेत अन्य मार्गों के चौड़ीकरण के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि विकास के एजेंडे को पूरा करने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जनता में सरकार और विभाग की छवि कायम रखने के लिए पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एटीएस ट्रेनिंग कमांडो सेंटर के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। आचार संहिता समाप्त होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाएंगे। सेंटर बन जाने के बाद उसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के हाथों से ही कराया जाएगा।