{"_id":"65f0c48468318d0eac0e3ea5","slug":"development-will-take-place-in-jansath-proposal-passed-in-board-meeting-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-118568-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जानसठ - जानसठ में होगा विकास, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जानसठ - जानसठ में होगा विकास, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित
Wed, 13 Mar 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
- तालाबों का सुंदरीकरण, नगर में विभिन्न स्थानों पर पेयजल पाइप लाइन पर होगा काम
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लाभ का बजट पेश किया गया। जिसको सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। वहीं, बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्य के प्रस्ताव रखे गए। जिनको भी पारित कर दिया गया।
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा रखा गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मती से पारित कर दिया गया। सभासद मोहम्मद अहसान ने वार्ड नंबर 13 में सड़क बनवाने और पेयजल लाइन बिछाए जाने, पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट खरीदने आदि के प्रस्ताव रखे। सभासद सुशील कुमार, सवीता, मोहम्मद अहसान, राजन कुमार ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं आय के स्रोत बढ़ाने और सफाई कर्मचारीयों का पीएफ भुगतान पर सहमति जताई।
सभासद आशु कंसल द्वारा नाली पर चैनल लगवाने का प्रस्ताव रखा। इसके अतिरिक्त बैठक में सभी तालाबों का सुंदरीकरण, नगर में विभिन्न स्थानों पर पेयजल पाइप लाइन, हैंडपंप रिबोर एवं नगर के मुख्य प्रवेश द्वार बनवाने की बाबत समस्त सभासदों ने प्रस्ताव रखे। जिनको सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभासद सतपाल प्रजापति द्वारा नल को पक्का करवाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सभासद मोहम्मद अहसान, सुशील कुमार, आशु कंसल, विशाल सैनी, सतपाल, धर्मेश सैनी, राजन, गौरव भटनागर, जोनी, बाबर अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी, विकास गुप्ता, गुलफाम, मंसूर आलम, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इरफान, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।