{"_id":"65eb6dce662a7ee24c06d844","slug":"development-will-be-done-with-the-funds-of-eight-rajya-sabha-mps-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-118337-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - राज्यसभा के आठ सांसदों की निधि से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - राज्यसभा के आठ सांसदों की निधि से होगा विकास
Sat, 09 Mar 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
- चौधरी जयंत सिंह ने सबसे ज्यादा 1.11 करोड़ जारी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ-साथ आठ राज्यसभा सांसदों ने भी जिले के विभिन्न गांवों में सड़क आदि के लिए अपनी निधि से पैसा जारी किया है।
परियोजना निदेशक राजीव वर्मा ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान अपनी सांसद निधि के पांच करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने गांव सावटू के मिनी खेल स्टेडियम के लिए 1.11 करोड़ जारी किए हैं। इनके अलावा राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन दास ने 13.38 लाख रुपये सड़क निर्माण के लिए दिए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने गांव दुर्गनपुर में विकास कार्यों के लिए 44 लाख रुपये दिए।
राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने 20 लाख रुपये दिए। राज्यसभा सुरेंद्र सिंह नागर ने 50 लाख विकास कार्यों के लिए दिए, राज्यसभा सांसद जीवी एल नरसिम्हा राव ने 20 लाख, अनिल अग्रवाल ने 50 लाख, अनिल जैन ने 50 लाख अपनी निधि से जिले के लिए दिए हैं। राज्यसभा सांसदों की निधि से जिले में विभिन्न मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा चौपाल भी बनेंगी।