फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   developement by 131 crores

नाबार्ड व राज्य वित्त से होंगे 131 करोड़ के विकास कार्य : विधायक

Fri, 18 Sep 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
developement by 131 crores
नाबार्ड व राज्य वित्त से होंगे 131 करोड़ के विकास कार्य : विधायक
विज्ञापन

देवबंद। नाबार्ड और राज्य वित्त से 131 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। यह जानकारी विधायक ब्रिजेश सिंह ने दी। इनका कहना है कि देवबंद विधानसभा में 131 करोड़ रुपए की लागत से नाबार्ड एवं राज्य वित्त द्वारा मुख्य एवं मार्गों के साथ-साथ लघु सेतु निर्माण के प्रस्ताव उनके द्वारा प्रस्तावित कराए गए हैं। विधायक ब्रिजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण संपर्क मार्गों में मुख्य मार्गों के निर्माण पर के लिए शासन को भेजे गए पत्रों में नाबार्ड के द्वारा 2020-21 के प्रस्तावित कार्यों में क्षेत्र के 5 बड़े मार्गों को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि देवबंद से अंबेहटा-जखवाला और जड़ोदापांडा तक 20 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 38 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। देवबंद से झबरेड़ा जाने के लिए दिवालेहडी- साल्हापुर-भनेडा होते हुए उत्तराखंड सीमा तक 14 किमी लंबे मार्ग के लिए 40 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। महेशपुर से होते हुए बुड्ढाखेड़ा (मुजफ्फरनगर सीमा ) के मध्य नौ किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 16 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। सिड़की-झबरेड़ा मार्ग पर मायाहेड़ी, गंझेडी-खेड़ामुगल तक 12 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 23 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। जबकि राज्य वित्त द्वारा गांव साधारणपुर राजबाहे की पटरी (रुड़की मुख्य मार्ग) से साधारणपुर तक डेढ़ किलोमीटर लंबी पटरी के लिए 63 लाख 56000 हजार रुपए, रुड़की रोड से गांव बंदरजुड़ा व चौंदाहेड़ी तक संपर्क मार्ग ढाई किमी के लिए 99 लाख रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। जबकि देवबंद स्थित स्टेट हाइवें के निकट मंदिर साईंधाम से शुगर मिल-अंबेहटा तिराहे तक का मार्ग भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि लघु सेतु निर्माण के लिए राज्य वित्त द्वारा भवनपुर से धर्मपुर के बीच काली नदी पर 2 करोड़ 56 लाख की लागत से सेतु निर्माण एवं मिरगपुर में रपटे के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ की प्रस्तावित राशि शामिल किया गया है। इन सभी योजनाओं के कार्य आगामी दो-तीन माह के भीतर आरंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed