फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devansh in 10th and Ajay Sharma district topper in 12th

दसवीं में देवांश और 12वीं में अजय शर्मा ने किया जिला टॉप

Sun, 19 Jun 2022 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Devansh in 10th and Ajay Sharma district topper in 12th
नगर के नवाब अजमत अली गर्ल्स इंटर कालेज में जीत का जश्न मनाती हाई स्कूल की मेधावी छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- हाईस्कूल में 89.90 और इंटर में 88.27 रहा जिले का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

- नतीजों के बाद खिल गए मेधावियों के चेहरे, खूब बंटी मिठाई
- ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने मेरिट में बनाया दबदबा, किया टॉप
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मेधावियों ने प्रतिभा का डंका बजाया। दसवीं में चौधरी चंदन सिंह जन हितकारी इंटर कॉलेज तिसंग के छात्र देवांश कुमार ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में खतौली के शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के विज्ञान वर्ग के छात्र अजय कुमार शर्मा 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे। हाईस्कूल में जिले का परीक्षा परिणाम 89.90 और इंटर में 88.27 प्रतिशत रहा।
जानसठ क्षेत्र के मंतौड़ी गांव के किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे देवांश ने 10वीं के नतीजों में अपनी प्रतिभा से डंका बजा दिया। जिला टॉप करने की जानकारी मिलते ही किसान के घर खुशियां छा गई। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रिया ने 92.17 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल नरा जड़ौदा की छात्रा दिव्या 91.83 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। अग्रोहा शिशु निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया ने 91.17 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा और भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अविका चौधरी ने 90.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के नतीजों में भी लड़कों की बादशाहत रही। शिशु निकेतन इंटर कॉलेज खतौली के छात्रा और चीनी मिल खतौली के सिक्योरिटी गार्ड नरेंद्र शर्मा के बेटे अजय शर्मा ने कामयाबी की नई इबारत लिखी। अजय ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। देवी मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज खतौली की श्रेया ने 88.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, डीएवी इंटर कॉलेज के रमन कुमार ने 87.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के आदित्य कसाना और बीएस विद्या मंदिर कॉलेज की वैशाली ने 86.80 प्रतिशत के साथ चौथा और डीएवी मुजफ्फरनगर के गोल्डी ने 86.20 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं में बेटियां और 12वीं में छा गए बेटे
यूपी बोर्ड के नतीजों में 10वीं की टॉप टेन मेरिट में छात्राओं का दबदबा रहा। कुल 12 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया, जिनमें नौ छात्राएं और तीन छात्र शामिल रहे। 12वीं की मेरिट में छात्रों का दबदबा रहा। जिले की मेरिट में 16 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इनमें नौ लड़के, जबकि सात लड़कियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed