फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dengue confirmed in two people; admitted to medical college.

Muzaffarnagar News: दो लोगों में डेंगू की पुष्टि, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Tue, 06 Oct 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in two people; admitted to medical college.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों ही मरीजों को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। जनपद में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों के घर टीम भेजकर सोर्स रिडक्शन कराया।
मच्छर जनित रोगों का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनमें एक खतौली और दूसरा रोगी मखियाली से है। दोनों मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया कि दोनों के घरों पर टीम भेजकर सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी कराई गई। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। लोगों को घर और आसपास पानी एकत्र नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू बुखार के लक्षण

अचानक बुखार और सिर दर्द होना।
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होना।
आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना।
जी मितलाना और उल्टी आना।
मसूड़े, नाक, मुंह से खून आना।
डेंगू से बचने को ये करें उपाय
पानी की टंकी और बर्तन को ढक कर रखें।
पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
मच्छरदानी लगाकर सोएं, मच्छरों से बचें।
खिड़की, दरवाजे पर जाली लगवाएं।
काम में आने वाले बर्तनों में पानी न जमा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed