फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration of weighing clerks in Charathaval

तौल लिपिकों का धरना-प्रदर्शन

Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of weighing clerks in Charathaval
चरथावल ब्लॉक में तौल लिपिकों का धरना देते लिपिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल में तौल लिपिकों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

चरथावल। तितावी शुगर मिल के तौल लिपिकों ने काम बंद कर धरना देकर हड़ताल शुरू कर दी। सीजनल लिपिकों में वेतन बढ़ोतरी कराने, दो महीने का वेतन दिलवाने सहित कई मांगों को लेकर आक्रोश है। मिल प्रबंधन ने बंद केंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था कराकर तौल कराया।

देवबंद मिल के तौल लिपिकों के बाद अब तितावी मिल के सीजनल तौल लिपिकों ने अपने हकों के लिए धरना दिया। चरथावल जोन में 26 तौल केंद्रों में 14 के लिपिकों ने ब्लॉक परिसर में मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल शुरू कर दी। धरनारत कर्मचारियों का कहना है उन्हें सिर्फ 5500 रुपये महीने वेतन मिल रही है। वह भी दो महीने से नहीं मिली है। इसके अलावा स्थायी तौल लिपिकों के समान उन्हें वेतन दिया जाए। दुर्घटना पर मुआवजा और मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर नीरज कुमार, इसरार त्यागी, विशाल त्यागी, अमरीश कुमार, विकास त्यागी, गौरव, धर्मेंद्र कुमार, जुल्फिकार, शरीफ और तस्लीम आदि धरने पर मौजूद रहे। मिल अधिकारियों ने धरने पर वार्ता के प्रयास किए, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। गन्ना प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था कराकर तौल कराई गई है। धरनारत लिपिकों से बातचीत के प्रयास चल रहे हैं। उधर, रोहाना समिति के एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया कि हड़ताल के बावजूद कहीं तौल बंद नहीं हुई है। किसानों को आपूर्ति में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed