कलक्ट्रेट में राज्य कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लॉय के आह्वान पर राज्य कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। केसी राय ने कहा कि सरकार वेतन भत्तों में कटौती कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। प्रदर्शन के बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन किश्त दिए जाने, पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल किए जाने, कोरोना योद्धाओं को 50 लाख का भुगतान किए जाने आदि की मांग की गई। जिलाध्यक्ष संजीव लांबा, सुधीर कुमार, ब्रजवीर सिंह, सौराज सिंह, शकुंतला सिंघल, मदनलाल, सुनील कुमार, मनोज गौतम, नवनीत कुमार और अनिल कुमार सूर्या आदि मौजूद रहे।