फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration of people of Kori community in Tehsil

कोरी समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of people of Kori community in Tehsil
बुढ़ाना तहसील में जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कोरी समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। जाति प्रमाणपत्र न बनाए जाने से नाराज कोरी समाज के लोगों ने तहसीलदार कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते धरना दिया। तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कोरी जाति के करीब 12 गांवों के ग्रामीण सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर बैठे लोगों ने बताया कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2017 को कोरी समाज के जाति प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश किए थे। जिनका पालन नहीं हुआ। एक अगस्त 2020 को भी प्रमुख सचिव द्वारा दोबारा आदेश जारी किए गए। आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा आदेश जारी होने के बाद भी कोरी जाति के प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कोरी जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई। आश्वासन दिया कि वे ऑनलाइन आवेदन करें, जांच के उपरांत उनका जाति प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। मौके पर वेदपाल कोरी, देशपाल सिंह, सियानंद, विनय, दीपक, दिनेश कोरी, अशोक, अनिल कुमार, सुनील कुमार, मोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed