फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration of Kashyap Samaj at Kotwali Gate

कोतवाली गेट पर कश्यप समाज का प्रदर्शन

Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Kashyap Samaj at Kotwali Gate
बुढ़ाना कोतवाली में लुहसाना गांव में हुई मारपीट के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने प - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोतवाली गेट पर कश्यप समाज का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर,बुढ़ाना। लुहसाना गांव में हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे सीओ को कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर कश्यप नेता ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।
फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोग सोमवार को कोतवाली पहुंचे। मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यशैली से नाराज कश्यप समाज के लोगों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

देवेंद्र कश्यप ने बताया कि क्षेत्र के गांव लुहसाना में मंगलवार रात कश्यप समाज की बेटी के साथ पड़ोसी युवकों ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। सीओ के तीन दिन में गिरफ्तारी करने के आश्वासन दिया था। पुलिस ने अपना वादा पूरा नहीं किया इसी कारण उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। धरनास्थल पर कश्यप समाज के लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी तथा धारा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विनय गौतम को अपनी चार मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा धारा बढ़ाने की मांग की गई। चेतावनी दी कि दो दिन में गिरफ्तारी न हुई, तो वे तहसील मुख्यालय में एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। मौके पर रामसिंह कश्यप, रणवीर, हरवीर, सुरेंद्र, धीरज, पवन, लोकेश, रामलाल, मोहल लाल, सुनील कश्यप मौजूद रहे।
दूसरे पक्ष के समर्थक भी पहुंचे कोतवाली, निष्पक्ष जांच की मांग की
बुढ़ाना। लुहसाना गांव में कश्यप परिवार के साथ हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ क्रास में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। आरोपी पक्ष के समर्थक महिला एवं पुरूष भी कोतवाली पहुंचे तथा धरना दिया। आरोपी पक्ष के समर्थकों ने इंस्पेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की। इंस्पेक्टर के निष्पक्ष जांच के आश्वसन पर वे अपने घर चले गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना में 15 फरवरी को देर रात के समय अर्जुन सिंह परिवार का आपने पड़ोसी कश्यप समाज के सुखपाल परिवार के साथ मारपीट हो गई थी। इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ क्रास में रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को शाम करीब 6 बजें अर्जुन सिंह पक्ष के महिला एवं पुरुष समर्थक भी कोतवाली पहुंच गए तथा धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बीच दोनों पक्षों को बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनेंगे। घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर के आश्वासन पर ग्रामीण संतुष्ट हुए तथा अपने घर चले गए।

तीन ग्रामीणों का किया चालान
सीओ विनय गौतम ने बताया कि लुहसाना गांव में हुई मारपीट के मामले में कश्यप परिवार की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस घटना में पुलिस ने कश्यप परिवार के साथ मारपीट करने के आरोपी लाखन, राहुल व आशु को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।

बुढ़ाना कोतवाली में कश्यप समाज के लोगों के साथ सीओ को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप।

बुढ़ाना कोतवाली में कश्यप समाज के लोगों के साथ सीओ को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बुढ़ाना में कोतवाली के गेट पर धरने पर बैठे कश्यप समाज के लोग।

बुढ़ाना में कोतवाली के गेट पर धरने पर बैठे कश्यप समाज के लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed