फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration at SSP office for not challaning the arrested killer

गिरफ्तार हत्यारोपी का चालान न करने पर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at SSP office for not challaning the arrested killer
- 14 जून की रात मोरना में हुई थी राज मिस्त्री की हत्या
विज्ञापन

- एसपी देहात ने जांच कराकर दिया कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मोरना में राज मिस्त्री की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने व गिरफ्तार आरोपी का चालान न करने से गुस्साएं परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा फैसले का दबाव बनाया जा रहा है।
मोरना निवासी विनोद व दर्जनों महिला पुरुष मंगलवार दोपहर में एसएसपी कार्यालय पहुंचे। विनोद का कहना था कि उसका भाई रणजीत राज मिस्त्री था। उसके मजदूरी के कुछ रुपये गांव इलाहाबास निवासी सतपाल पर बकाया थे। वह 14 जून की रात में पैसे मांगने गया था। वहां पैसे न देकर सतपाल व उसके बेटे ने मारपीट कर रणजीत की हत्या कर दी थी और बाद में कार में डालकर शव उनके घर के बाहर फैंक कर फरार हो गए थे। इस मामले में उसी रात में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। पुलिस ने इसके बाद आरोपी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

भोपा पुलिस ने उसे उसी दिन से थाने में बैठाया हुआ है। न तो उसका चालान किया जा रहा है और न ही दूसरे आरोपी को पकड़ा जा रहा है। पुलिस की इसी निष्क्रियता के चलते आरोपी पक्ष उन पर फैसले का दबाव बना रहा है और धमकी भी दी जा रही है। सभी लोगों ने कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन किया। विनोद ने एसपी देहात को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट आया है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने लोगों से मुलाकात की और शिकायती पत्र भी लिया। एसपी देहात ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed