फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demolition on Ganganhar Ghat, CCTV cameras stolen

गंगनहर घाट पर तोड़फोड, सीसीटीवी कैमरे चोरी

Sun, 14 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demolition on Ganganhar Ghat, CCTV cameras stolen
खतौली में गंगनहर घाट पर सौंदर्यकरण के लिए लगाई गई लाईट, सीसीटीवी कमैर किए चोरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगनहर घाट पर तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे चोरी
विज्ञापन

खतौली। प्रशासन की ओर से हाल ही में गंगनहर घाट पर कराए गए विकास कार्यों को शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने उजाड़ दिया। न केवल लाइटें व बिजली तार तोड़ दिए गए, घाट पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर चोरी कर लिए गए। गंगनहर घाट सेवा समिति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर घाट पर हाल ही में एमडीए के माध्यम से जिला प्रशासन ने करीब एक माह पूर्व सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही लाइटों की भी व्यवस्था कराई थी। रखरखाव के लिए गंगनहर घाट सेवा समिति का भी गठन किया गया था, तभी से रोजाना शाम को गंगनहर घाट पर मां गंगा की आरती भी की जा रही थी। शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने गंगनहर घाट पर जमकर उत्पात मचाते हुए गाई गईं लाइटें तोड़ दी। बदमाश तोड़ी गईं चार लाइटों के साथ ही वहां लगे तीन सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर चोरी कर ले गए। इसके साथ ही बिजली सप्लाई की केबल भी तोड़ दी गई। रविवार सुबह गंगनहर घाट पहुंचे लोगों ने वहां लाइटें व सीसीटीवी गायब देख पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में गंगनहर घाट सेवा समिति के सचिव पंकज भटनागर ने तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हर समय तैनात रहते हैं पुलिसकर्मी
खतौली। गंगनहर घाट के निकट हर समय पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। दरअसल, यहां से गंगनहर पटरी मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है, जिसके चलते यहां थाने से हर समय पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, डायल-112 की पीआरवी भी लगातार इस क्षेत्र में गश्त पर रहती है। इसके बावजूद असामाजिक तत्वों ने लाखों की कीमत से किए गए विकास कार्य के तहत लगवाए गए लाइटों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने के साथ ही लाइटें व सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। गंगनहर घाट सेवा समिति की ओर से मामले में रोष व्यक्त करते हुए जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed